Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस...

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख सेवाएं पिछले 12 घंटे से ठप पड़ी हैं। आउटलुक ईमेल और टीम्स मीटिंग एप बंद होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं, जबकि सिस्टम सुधारने में अभी और वक्त लग सकता है।

राहुल गांधी की पीएम...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। 12 दिनों में सातवीं बार दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आमने-सामने की बहस के बाद वे पीएम पद पर नहीं रह पाएंगे

स्वच्छता रैंकिंग के नतीजों...

स्वच्छ सर्वेक्षण नतीजों पर इंदौर की राजनीति गरमाई। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर को घेरा, तो भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

सोने-चांदी ने तोड़े बिक्री...

दिवाली और धनतेरस पर सोने की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 30% का उछाल आया है। रिकॉर्ड हाई से 21% कीमत घटने के बाद देशभर में 52 टन सोना और 300 टन चांदी की खरीदारी हुई।
Homeमध्य प्रदेशCHHATARPUR : छतरपुर में दुकान में घुसकर कट्टे की नोक पर लाखों...

CHHATARPUR : छतरपुर में दुकान में घुसकर कट्टे की नोक पर लाखों रुपए की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

CHHATARPUR NEWS : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव में एक दुकान में घुसकर लूट का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश बदमाशों ने किराना की दुकान के अंदर घुस कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक ऊजरा के किराना दुकान व्यवसाई बृजमोहन गुप्ता की दुकान में बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर डरा-धमकाकर दुकान में लूट की वारदात की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश कट्टा दिखाकर पैसे थैले में भर रहे हैं और पैसे लेकर फ़रार हो जाते हैं।

मामले में आरोप है कि आरोपी कट्टा लेकर आये और धमकाकर दुकान से लाखों रुपये की लूट कर भाग खड़े हुए हैं। घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा थाने को दी गई है। वहीं पुलिस रिपोर्ट और CCTV आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश करने और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments