Home उत्तराखंड मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाब

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाब

0

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाब

अर्जुन धारीवाल
मंगलौर/हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बुधवार को नारसन बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

बताया गया कि बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस की बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को संबोधित करने के लिए कुमारी शैलजा दिल्ली से हरिद्वार जा रही थीं। उनके नारसन बॉर्डर पहुंचने की सूचना मिलते ही मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में कुमारी शैलजा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जो मोर्चा खोला है, वह केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे देश में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम नहीं कर रहा है।

काजी निजामुद्दीन को दिया समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाल ही में दिए गए बयान कि मंगलौर में बदलाव की जरूरत है, को लेकर पत्रकारों ने कुमारी शैलजा से सवाल किया। इस पर उन्होंने सवाल को टालते हुए मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंगलौर में विधायक काजी निजामुद्दीन थे और आगे भी वही रहेंगे। जनता का प्यार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में पूरे उत्तराखंड में बदलाव होने वाला है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version