कुएं में मिला 11वीं के छात्र का शव, गले पर चाकू के निशान; हत्या की आशंका से भड़का आक्रोश
10वीं में टॉपर रहे छात्र सीताराम की मौत से भील बरखेड़ा में मातम, इकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुए परिजन
परिजनों ने जताई चाकू मारकर हत्या करने और शव कुएं में फेंकने की आशंका, आरोपियों की गिरफ्तारी व मकान ध्वस्त करने की मांग पर दो घंटे तक किया चक्काजाम
तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चौथे दिन टॉवर चौराहे पर आंदोलन की चेतावनी, एसडीओपी के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
राहुल सेन मांडव
मो
नालछा न्यूज। जिले के नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम भील बरखेड़ा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में पानी के भीतर 11वीं कक्षा के छात्र का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान सीताराम पिता राकेश कटारे निवासी ग्राम भील बरखेड़ा के रूप में हुई है। छात्र के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों ने युवक की चाकू मारकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही गांव में शोक के साथ भारी आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों को कुएं में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नालछा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जवान बेटे का शव देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
इकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुई मां, परिवार में मचा कोहराम
मृतक सीताराम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत था। बताया जाता है कि वह पढ़ाई में भी काफी होनहार था तथा कक्षा 10वीं में टॉपर रह चुका था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। कुएं से बेटे का शव बाहर निकलते ही परिजन बेसुध हो गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
गले पर चाकू के निशान, शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के गले पर चाकू से वार के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा दोनों घुटनों, छाती और कानों पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन मिलने की जानकारी भी सामने आई है। शरीर पर मिले चोट के निशानों के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
घटना के बाद नालछा में डॉक्टरों की पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव धार-मांडू मार्ग स्थित नालछा चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके मकान ध्वस्त करने की मांग उठाई।
फंसे रहे। वहीं मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट से लौट रहे व्यापारी और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए नालछा और मांडू के पुलिस बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाइश दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्र की मौत के वास्तविक कारणों और घटना के पीछे की परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
पढ़ने में अच्छा था पूरी रात पढ़ाई करता था
मृतक छात्र सिताराम की माता-मेत।बाई पति राकेश ने बताया कि सुबह 10:00 बजे कुएं में मेरे बेटे का शव मिला था दोपहर 1:00 बजे पीएम के लिए लेकर आए और शाम को 5:00 बजे मेरे बेटे की सव मुझे दीया है पर पूरा दिन हो चुका है । आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है मेरा बेटा पढ़ने में अच्छा था पूरी रात पढ़ाई करता था कुएं के पास बेटे के अलाकरने मारने वाले का मोबाइल भी मिला है हम चाहते हैं कि मेरे बेटे को मरने वालों को पकड़ा जाए।
पीएम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के बाद होगा खुलासा
धामनोद एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता लगेगा साथ ही घटना स्तर पर कॉल डिटेल की जांच भी करवाई जा रही है। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।





