Thursday, October 8, 2026

TOP NEWS

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन...

इंदौर में अवैध नशे को लेकर BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन (सत्तन गुरु) ने पुलिस प्रशासन को घेरा। कहा- नशे पर पुलिस पूरी तरह फेल है। पूरी खबर पढ़ें।

बड़ी राहत: GST काउंसिल...

57वीं GST काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला: टैक्स अधिकारियों से गिरफ्तारी के पावर वापस लिए गए। मुकदमा चलाने की सीमा बढ़कर ₹5 करोड़ हुई। व्यापारियों को बड़ी राहत।

सांवेर के पवन डाबी...

पिछले कई वर्षों से काली सरकार दरबार की सेवा में सक्रिय रहेराहुल सेन...

आयोजकों की होगी महिला...

आयोजकों की होगी महिला महिला सुरक्षा की जिम्मेदारीमांडू थाने पर नवरात्रि और दशहरा...
Homeमध्य प्रदेशधार में शर्मनाक सौदा: ₹50 हजार में मां ने नाबालिग बेटी को...

धार में शर्मनाक सौदा: ₹50 हजार में मां ने नाबालिग बेटी को अधेड़ के हाथों बेचा, 2 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मां नाबालिग बेटी को मीठा कॉलोनी धामनोद स्थित पुरुषोत्तम के घर ले गई और 50 हजार रुपये में उसे वहां छोड़ दिया।

एनटीवी टाइम न्यूज धार/ एक कलयुगी मां की हैवानियत और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी ही नाबालिग बेटी को महज 50 हजार रुपये के लालच में एक अधेड़ के हाथों बेच दिया गया। इसके बाद दो महीनों तक बंधक बनाकर मासूम के साथ हर दिन दरिंदगी (दुष्कर्म) की जाती रही।

किसी तरह चंगुल से भागकर निकली पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। धामनोद थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

मां ही निकली आस्तीन का सांप, 50 हजार में तय किया सौदा

घटनाक्रम के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी मां अपनी नाबालिग बेटी को झांसा देकर मीठा कॉलोनी, धामनोद स्थित पुरुषोत्तम के घर ले गई। वहां मां ने बेटी का सौदा करते हुए अपनी ही बेटी को 50 हजार रुपये में पुरुषोत्तम के हवाले कर दिया और खुद वहां से रफूचक्कर हो गई।

दो महीने तक बंधक बनाकर रोजाना किया दुष्कर्म

मासूम बच्ची को पुरुषोत्तम के घर में कैद कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि बीते दो महीनों के दौरान आरोपी पुरुषोत्तम ने उसके साथ रोजाना कई बार जबरन गलत काम (बलात्कार) किया। मासूम चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हैवानियत का यह दौर थमा नहीं।

मौका मिलते ही भागी, गुजरात में मिली पनाह

26 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे, जब आरोपित की नजर हटी, तो पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से चुपके से निकल भागी। बदहवास हालत में बस स्टैंड पहुंची पीड़िता को वहां एक युवक मिला। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद संदीप उसे सुरक्षित स्थान देने के लिए अपने साथ गुजरात के चोटिला गांव ले गया।

पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज

मामले का खुलासा होते ही धामनोद थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत शिकंजा कसा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments