Home मध्य प्रदेश धार के मांडू में युवती की मौत पर बवाल: मुख्य चौराहे पर...

धार के मांडू में युवती की मौत पर बवाल: मुख्य चौराहे पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, 3 पर केस दर्ज

0

युवती की मौत के बाद शव रखकर धरना,

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
दो घंटे तक मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन,

प्रशासन ने पांच दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा

राहुल सेन मांडव
मो

धार न्यूज। पर्यटन नगरी मांडू में 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने चंदन सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान परिजनों ने आरोपी को हिरासत में लेने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। प्रशासन ने पांच दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जामनिया के वार्ड क्रमांक 12 निवासी सोनाली पिता शिवराम की गुरुवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन मांडू के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसे फांसी की सजा देने की मांग भी की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत, उपनिरीक्षक भेरू सिंह देवड़ा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में एसडीएम राजकुमार हलदार, नायब तहसीलदार आशीष राठौर और राहुल गायकवाड़ ,मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने भी परिजनों से चर्चा की। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
सोनाली के पिता शिवराम ने आरोप लगाया कि चंदन, उसकी मां और पत्नी ने सोनाली को घर बुलाकर डराया-धमकाया था। पिता ने इसी घटना के बाद सोनाली द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में चंदन पिता मोहन, राधिका पति चंदन और सुमन बाई पति मोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि, मामले में आरोपों की जांच जारी है। एसडीएम राजकुमार हलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार से चर्चा कर धरना समाप्त करवाया गया है। पुलिस को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत के अनुसार, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। वहीं, एसडीएम ने पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। यदि सरकारी जमीन पर निर्माण से संबंधित तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version