जनसेवा का संकल्प : झोपड़ी और आंगन तक पहुंचकर सावित्री ठाकुर ने बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

0
4

जनसेवा का संकल्प : झोपड़ी और आंगन तक पहुंचकर सावित्री ठाकुर ने बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

राहुल सेन मांडव
मो

धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज लोकसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में प्रवास के दौरान जनसेवा और सहजता का परिचय देते हुए बुजुर्ग आदिवासी माताजी के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

माताजी अपने घर के आंगन में बैठी थीं। इस दौरान श्रीमती ठाकुर ने उनके पास औंटले पर बैठकर बेहद आत्मीयता के साथ उनके परिवार, दैनिक जीवन और मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं।

संवाद के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आयुष्मान कार्ड, घर तक बिजली की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाले राशन तथा विधवा पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

माताजी के साथ बिताए इन आत्मीय क्षणों ने एक बार फिर जनसेवा के वास्तविक उद्देश्य को रेखांकित किया। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई भी गरीब, वंचित या जरूरतमंद व्यक्ति अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। अंत्योदय की इसी भावना के साथ जनसेवा का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here