एवरग्रीन पब्लिक स्कूल कैराना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
कैराना। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल कैराना में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय में बस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इस्तखार अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने तथा अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक अफजाल सैफी ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गर्ल्स ब्लॉक की प्रधानाचार्या गीता जी, रूशदा जी,व वरिष्ठ शिक्षक आसिफ जी, शाहिद जी, शहजाद जी, हसन जी, वीरेंद्र जी, जवाहर तोमर जी, राजकुमार जी, जुनैद जी, ज़ाहिद जी सुदेश जी ,साहिल जी , कक्षा 10 के छात्रों का विशेष सहयोग रहा।