Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

Lenskart Share Crash: लेंसकार्ट...

लेंसकार्ट (Lenskart) के शेयरों में आज 3% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। जानिए ₹2,468 करोड़ की इस बड़ी ब्लॉक डील की पूरी वजह और निवेशकों पर इसका असर।

जिला सहकारी बैंक की...

जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत, स्वामी यतीश्वरानंद और मंत्री...

सरदारपुर तहसील में बारिश...

सरदारपुर तहसील में बारिश की खिंच से फसलें सूखी, तालाब खाली - किसान...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात:...

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में दतिया की महिला RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले और पवन द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। पुलिस को मौके पर मिला खून से सना हथौड़ा, जांच जारी। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशगंजबासौदा में पुलिस का कड़ा एक्शन: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और...

गंजबासौदा में पुलिस का कड़ा एक्शन: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर गिरा ‘कानूनी चाबुक’

गंजबासौदा में पुलिस का कड़ा एक्शन: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर गिरा ‘कानूनी चाबुक’
गंजबासौदा। नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और बेखौफ घूम रहे वाहन चालकों पर बीती रात पुलिस का ‘कानूनी हंटर’ जमकर चला। एसडीओपी शिखा भलावी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान से शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों और दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाने वालों में अफरा-तफरी मच गई।
रात 8 से 11 बजे तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात 8 बजे से 11 बजे तक शहर के मुख्य चौराहों और पॉइंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों और नियमों का उल्लंघन कर ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर मौके पर ही सख्त कानूनी व चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर डटा रहा भारी पुलिस बल
यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी शिखा भलावी के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी संजय बेदीया, ट्रैफिक प्रभारी सिंह लोधी, संतोष कुमार, इंद्राज सिंह दांगी और राहुल सरवरिया सहित पुलिस बल का अमला मुस्तैद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त चेकिंग कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल गंजबासौदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments