Thursday, October 1, 2026

TOP NEWS

“ऐसा लगता है इन्हें...

बालाघाट में मृत बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी। सरकार को घेरते हुए बोले- 'इन्हें भारत के दिल में लावारिस छोड़ दिया गया है, यह 100% सरकारी विफलता है।'

प्राइमरी मार्केट में तहलका:...

प्राइमरी मार्केट में हलचल! Inox Clean Energy लाने जा रहा है ₹10,000 करोड़ का मेगा IPO। वहीं EV स्टार्टअप Simple Energy ने जुटाए ₹1500 करोड़। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी,...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज बालाघाट/ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले...

मौत भी हार गई!...

अजब-गजब: अमेरिका में मौत की सजा पाए कैदी को दिए गए जहर के 2-2 इंजेक्शन, फिर भी नहीं थमी सांसें! जेल के स्ट्रेचर पर ही लेने लगी खर्राटे। हैरान गवर्नर ने बाकी सभी सजाओं पर लगाई रोक। पूरी खबर वेबसाइट पर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसड़क सुरक्षा: नवांकुर विद्यापीठ में ट्रैफिक पुलिस ने दिया नियमों का पाठ,...

सड़क सुरक्षा: नवांकुर विद्यापीठ में ट्रैफिक पुलिस ने दिया नियमों का पाठ, छात्र-छात्राओं को सिखाए जिंदगी बचाने के गुर

सड़क सुरक्षा: नवांकुर विद्यापीठ में ट्रैफिक पुलिस ने दिया नियमों का पाठ, छात्र-छात्राओं को सिखाए जिंदगी बचाने के गुर
गंज बासौदा (बरेठ) | ग्राम बरेठ स्थिति नवांकुर विद्यापीठ हाई स्कूल में यातायात सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस टीम ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करने की सीख दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक सिग्नलों के संकेतों और पैदल चलने वालों के अधिकारों की जानकारी भी विस्तार से दी।
आयोजन के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी से मौजूद रही। कार्यक्रम में ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी के साथ एसआई वीरेंद्र सिंह, आरक्षक बुद्ध पाल सिंह, आरक्षक राम सिंह योद्धा एवं सैनिक राकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें घर जाकर अपने परिजनों को भी नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमों का सदैव पालन करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments