Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : दरोगा जी ने वर्दी को कर दिया शर्मसार! स्टेशन पर...

GWALIOR : दरोगा जी ने वर्दी को कर दिया शर्मसार! स्टेशन पर रखी डस्टबिन में की पेशाब

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) की शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। एसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एएसआई शराब के नशे में रेलवे स्टेशन पर टीसी ऑफिस के पास खुलेआम डस्टबिन में पेशाब करता दिखाई दे रहा है। टीसी ऑफिस के स्टाफ ने उसकी इस हरकत को लिए रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

हालांकि, एएसआई की हरकत सामने आने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।दरअसल, वर्दी को शर्मसार करने वाला एएसआई का नाम महेन्द्र सिंह बंजारा बताया गया है। कुछ दिन पहले ही महेन्द्र सिंह का गुना से तबादला हुआ है। इन दिनों पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। टीसी ऑफिस स्टाफ के मुताबिक एएसआई महेन्द्र सिंह रात करीब 1:30-2 बजे रात के बीच स्टेशन पर आया था। जिसके कुछ देर बाद टीसी ऑफिस के पास पहुंच गया। यहां टेबिल पर पीने का पानी रखा था। उसके बाजू में डस्टबिन थी। महेन्द्र सिंह ने वहीं पेशाब कर दी। ऑफिस में मौजूद स्टाफ ने देखा तो हल्ला मचाकर एसआई को पेशाब करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन महेन्द्र सिंह ने अनसुना कर दिया। उसकी हरकत का लोगों ने वीडियो बना लिया।

शर्मनाक हरकत के बाद दिखाई हेकड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एएसआई महेन्द्र सिंह नशे में था। दीवार का सहारा लेकर किसी तरह खुद को संभाल रहा था। सरेआम रेलवे स्टेशन पर तमाम लोगों के सामने पेशाब करने पर उसे लोगों ने फटकारा तो गलती मानने की बजाए एएसआई सिंह ने वर्दी की हेकड़ी भी दिखाने की कोशिश की।

इस पूरे मामले पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि अभद्र हरकत करने वाला एएसआई महेन्द्र सिंह बंजारा पुलिस लाइन ग्वालियर में पदस्थ है। उसे सस्पेंड किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version