6 वर्षीय लापता मासूम का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद, पुलिस और एसडीआरएफ को करनी पड़ी 30 घंटे की कड़ी मस्कत
अर्जुन धारीवाल। हरिद्वार
30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ को सफलता मिल गई 7 सितंबर से लापता मासूम बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

घटना के बाद से एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। एसपी सिटी अभय प्रताप भी लगातार निगरानी करते हुए टीमों से जायजा लेते रहे सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम नाले के पानी के बहाव की दिशा में कई किलोमीटर तक तलाश अभियान चलाया
यह भी पढ़े
Delhi Crore Rupees Loot: राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश, पिस्तौल की नोक पर व्यापारी से लूटे ₹1 करोड़
नाले में कई जगह भारी मात्रा में मालवा और कचरा जमा होने से रेस्क्यू टीम को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ऐसे स्थान पर जेसीबी से मालवा और कचरा हटाकर तलाशी लीं गई पानी का तेज बहाव और अंधेरा होने के बावजूद भी तलाश जारी रखी गई
पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को अरावली महदूद मे दो बच्चियों की नाले में बहने की सूचना मिली 7 वर्षीय हिमानी को तो लोगों ने सुरक्षित बचा लिया था जबकि 6 वर्षीय विधि का पुत्री गौतम निवासी फरीदपुर थाना किरतपुर बिजनौर नाले में बह गई उसका परिवार फिलहाल रावली महदूद में रह रहा था.
यह भी पढ़े
कार से उतरते ही तड़तड़ाई AK-47…’ 1988 की वो खौफनाक दोपहर, जब पंजाब के सबसे बड़े रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की आवाज हमेशा के लिए खामोश कर दी गई
लगातार 30 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद रानीपुर क्षेत्र से बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सो शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पंचायत नामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना प्रभारी अजय सहने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमे लगातार बच्ची की तलाश में जुटी थी। नाले में जमे मलबे और कचरे को जेसीबी से हटाकर भी सर्च किया गया। करीब 30 घंटे की मस्क्कत के बाद बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया