Home उत्तराखंड वर्दी पर दाग नहीं, गर्व है – शहीदों को हरिद्वार पुलिस का...

वर्दी पर दाग नहीं, गर्व है – शहीदों को हरिद्वार पुलिस का सलाम

0

वर्दी पर दाग नहीं, गर्व है – शहीदों को हरिद्वार पुलिस का सलाम

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। रोशनाबाद पुलिस लाइन… सुबह का सन्नाटा और शहीद स्मारक पर टिकी सबकी नजरें।

आज का दिन आम नहीं था। शहीद दिवस था।

एसएसपी नवनीत सिंह आगे बढ़े, हाथों में पुष्पचक्र… और उस पत्थर पर रख दिया जहां उन वीरों के नाम लिखे हैं जिन्होंने लौट कर घर जाना नहीं, फर्ज निभाना चुना।

एक-एक कर सभी अधिकारियों ने फूल चढ़ाए। फिर नाम पढ़े गए – उन जवानों के जो पिछले एक साल में कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद हुए।

तभी… “शोक सलामी” की आवाज गूंजी। सेरेमोनियल गार्द ने राइफल झुकाई। दो मिनट का मौन… और कई आंखें नम।

एसएसपी बोले – “ये सिर्फ नाम नहीं, हमारी प्रेरणा हैं।”

और वहीं सबने संकल्प लिया – देश और समाज की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक डटे रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version