Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : प्रेम संबंधों के चलते महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट...

INDORE : प्रेम संबंधों के चलते महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लड़के का किया जिक्र

आशीष जवखेड़कर

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पिंक सिटी का है। यहां की रहने वाली ज्योति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्योति ने मरने के पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें अपने प्रेमी मानव का ज़िक्र किया गया है। वही अपने परिजनों को लेकर भी उसने कुछ लिखकर छोड़ा है।

ज्योति के परिजनों ने बताया कि ज्योति का तलाक हो चुका था। जॉब करते हुए उसकी मानव नाम के युवक से दोस्ती हुई थी और वह शादी का दबाव बना रही थी लेकिन मानव ने शादी करने से मना कर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments