Sunday, April 19, 2026

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : इंदौर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला अवैध...

INDORE : इंदौर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

आशीष जवखेड़कर

मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम की टीम ने एक बार फिर से अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। सुबह निगम की रिमूवल टीम खजराना इलाके में मौजूद हाजी कॉलोनी पहुंची, यहां करीब 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर तीन मंजिला अवैध भवन बनाया जा रहा था। नगर निगम ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए कई बार नोटिस जारी किया लेकिन भवन मालिक के द्वारा किसी तरह का ना तो जवाब दिया गया और ना ही निर्माण को रोका गया।

जिसके बाद सोमवार को नगर निगम की टीम यहां पहुंची और तीन मंजिला अवैध निर्माण को जेसीबी और पोकलेन मशीन से जमींदोज कर दिया,कार्रवाई के दौरान नगर निगम के बड़े अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।

नगर निगम की अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने सोमवार को बताया की जुबेर वोरा और अन्य के द्वारा 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। जिसे आज जमींदोज कर दिया गया है, फिलहाल नगर निगम के अधिकारियों ने साफ किया है की शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments