Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : बेहद दर्दनाक! घर के बाहर सो रहे गरीब परिवार को...

INDORE : बेहद दर्दनाक! घर के बाहर सो रहे गरीब परिवार को कंटेनर ने रौंदा, 2 साल के मासूम की मौत, मां घायल

INDORE NEWS (आशीष जवखेड़कर) : इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रिवर्स ले रहे कंटेनर की चपेट में आकर दो साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में मां भी घायल हो गई। दरअसल पूरी घटना इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका न्यू लोहा मंडी की है। जहां एक गरीब परिवार मजदूरी कर अपने घर पहुंचा था और खाना खा कर अपने घर के बाहर सो रहा था। मगर गरीब परिवार को क्या मालूम था कि उसके बच्चे की मौत हो जाएगी।

वही दो साल का विकास अपने घर के बाहर सो रहा था। उसी दौरान एक कंटेनर द्वारा रिवर्स लेने के दौरान बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को बचाने में मां प्रेमबाई भी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मासूम के शव को एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर कंटेनर क्रमांक डीडी 03 पी9265 को जब्त कर लिया है लेकीन चालक मौके से फरार हो गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version