Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : परिवर्तित मार्ग से चलेगी इंदौर-पटना एक्सप्रेस

INDORE : परिवर्तित मार्ग से चलेगी इंदौर-पटना एक्सप्रेस

लोकेश शर्मा

इंदौर उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ब्लाक प्रस्तावित किया गया है। जिसके चलते इंदौर-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बुधवार से 23 अप्रैल तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-पटना एक्सप्रेस(19313) वाया मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर-अयोध्या कैंट-जफराबाद होकर चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर और शिवपुर स्टेशन नहीं जाएगी। इस ट्रेन का ऐशबाग, अयोध्या कैंट और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इसी तरह 1 मार्च से 19 अप्रैल तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-पटना एक्सप्रेस(19321) वाया मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन नहीं जाएगी। ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

पांच मिनट पहले इंदौर पहुंचेगी मालवा एक्सप्रेस

पश्चिम रेलवे ने श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से चलकर इंदौर होकर महू जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के इंदौर पहुंचने के समय में बदलाव किया है। 28 फरवरी से कटरा से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस दोपहर 1.35 बजे इंदौर आएगी और 1.45 बजे महू के लिए रवाना हो जाएगी। बता दे कि अब तक यह ट्रेन दोपहर 1.40 बजे इंदौर पहुंचती है और 1.50 बजे रवाना होती है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version