Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं...

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिक्षुक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

दिल्ली में आज कॉकरोच...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Cockroach Janta Party की तिरंगा रैली को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात। सेंट्रल पार्क बंद। फाउंडर Abhijeet Dipke का दावा- पुलिस कर रही पीछा। पूरी ख़बर पढ़ें।

Tesla Flying Car: टेस्ला...

टेस्ला की उड़ने वाली नई Roadster का हैरान करने वाला लाइव डेमो! SpaceX रॉकेट तकनीक से हवा में मारी पलटी, 1 सेकंड से कम में 97km की रफ्तार। पूरी डिटेल पढ़ें।

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।
HomeUncategorizedINDORE : होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने धमकी

INDORE : होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने धमकी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच इंदौर के स्टेडियम और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर है. यहां के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एमपीसीए सचिव को धमकी भरा ईमेल आया है. इस इमेल के आते ही हड़कंप मच गया है. पुलिस और पुलिस और बम स्क्वाड ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मेल में ये बात लिखी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर सहित अन्य शहरों में अलर्ट है. इन सब के बीच एमपीसीए सचिव के पास आए एक ईमेल ने हड़कंप मचाकर रख दिया है. इस ईमेल के जरिए स्टेडियम और अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है. जैसे ही ये बात शहर में फैली शहर के लोगों में भी हड़कंप मच गया है.

ईमेल में लिखा में है कि- पाकिस्तान से पंगा मत लो. होलकर स्टेडियम और अस्पताल को उड़ाने की  बात भी लिखी हुई है. 

इस ईमेल के आते ही एमपीसीए सचिव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले जांच में जुट गई है. ईमेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है.हालांकि जांच में स्टेडियम में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. साइबर टीम कर रही गहन जांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि टेक्निकल तरीके से जांच की जा रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments