Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

बॉक्स ऑफिस पर थलाइवर...

Jailer 2 Box Office Collection: थलाइवर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन और दमदार मूवी रिव्यू हिंदी में.

‘बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया’…...

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) के 'बांग्लादेश आंदोलन' वाले वायरल बयान पर मचा भारी सियासी घमासान। BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष पर लगाया देश में अराजकता फैलाने का आरोप। पढ़ें पूरी ख़बर।

रुड़की में सड़क निर्माण...

रुड़की में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक दिल्ली से मंगाई गई कोल्ड मिलिंग...

बड़ी खबर: एक्टर इमरान...

एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का 'Leave India' नोटिस जारी किया है। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद मुंबई में राजनीतिक प्रदर्शन (CJP Protest) में शामिल होने के कारण इमिग्रेशन एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर मेट्रो का बड़ा एक्शन: छोटा गणपति स्टेशन के लिए 74 साल...

इंदौर मेट्रो का बड़ा एक्शन: छोटा गणपति स्टेशन के लिए 74 साल पुराने मल्हारगंज थाने पर चला बुलडोजर

रवि बड़जात्या बाबू
खास रिपोर्ट

▪️बड़ी कार्यवाही▪️

छोटा गणपति मंदिर
मेट्रो स्टेशन के लिए

एक और बड़ा एक्शन

मल्हारगंज थाने

पर चला बुलडोजर

इंदौर। छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के लिए शहर का लगभग 74 साल पुराना
मल्हारगंज पुलिस थाने पर
मेट्रो कंपनी का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर मंगलवार को थाने को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इससे पहले थाना परिसर में बने दो मंदिर की और लगभग 100 साल पुराना पेड़ भी हटा दिया गया है। अब नया मल्हारगंज पुलिस थाना जिंसी क्षेत्र में संचालित हो रहा है। यहाँ थाने की नई बिल्डिंग बनाई गई है। पुराने थाने पर जब जब्तशुदा वाहनों तथा क्राइम रिकॉर्ड भी नए थाने पर पहुंचा दिए गए हैं। पुराने थाने की बिल्डिंग टूटने के साथ ही छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए सारा रास्ता क्लियर हो गया है।
पाइलिंग का काम जारी
छोटा गणपति और मल्हारगंज क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पाइलिंग (पिलर बनाने के लिए की जाने वाली खुदाई और कंक्रीट का काम) का काम तेजी से चल रहा है। यहाँ पर छोटा गणपति अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए कुल 268 पिलरों की पाइलिंग होनी है।
समस्या और विरोध
पाइलिंग मशीनों से होने वाले तेज शोर (करीब 88 डेसिबल तक) और कंपन के कारण स्थानीय रहवासियों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया है और चिंता भी जताई है।
सुरंग के लिए टीबीएम ने काम शुरू कर दिया है। यह मशीन एयरपोर्ट के पास 18 मीटर गहरे शाफ्ट में ‘टीबीएम नर्मदा’ धीरे-धीरे सुरंग बनाती हुई बड़ा गणपति की ओर आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments