Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

Indore Safai Kamgar Strike:...

Indore Safai Kamgar Strike: इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लगा कचरे का अंबार। जानिए क्यों उठ रहे हैं अवार्ड लेने वाले प्रशासनिक हाथों पर तीखे सवाल और क्या है जमीनी हकीकत।

पीथमपुर में सफाई कर्मचारियों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में नगर...

RBI MPC Meeting:अब महंगे...

RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। जानिए कैसे इस फैसले से आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाएगी और GDP अनुमान पर इसका क्या असर होगा।

‘नंबर 1’ शहर में...

इंदौर में सफाई मित्रों की 5 दिवसीय हड़ताल से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन थप। नियमितीकरण और ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने निगम गेट पर चूड़ियां फेंक जताया विरोध।
Homeमध्य प्रदेशमिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की...

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत; 19 बच्चे अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ सांवेर क्षेत्र के ग्राम सिंहाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चों को कढ़ी-चावल परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ देर बाद कई बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को जानकारी दी और उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविंद अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 19 बच्चों को भर्ती किया गया है, जबकि इनमें से चार बच्चों को एहतियात के तौर पर आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। वही सूत्रों का कहा कि माने तो मध्यान भोजन के दौरान पूरी घटना हुई हैं। लेकिन इस बात कि पुष्टि जिला प्रशासन करने से इंकार कर रहा हैं।

खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

शनिवार दोपहर स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत कढ़ी-चावल परोसे गए थे। भोजन के कुछ समय बाद एक के बाद एक बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत शुरू कर दी। बच्चों में पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द जैसे लक्षण सामने आने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसके बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

30 बच्चे प्रभावित, 19 अस्पताल में भर्ती

घटना में कुल 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 19 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों को आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर करीब छह घंटे तक बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखकर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, रिपोर्ट से खुलेगा कारण

एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह मिड-डे मील था या कोई अन्य कारण। भोजन के सैंपल की जांच और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

भोजन कहां बना, कैसे पहुंचा—जांच शुरू

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि भोजन कहां तैयार किया गया था, स्कूल तक किस तरह पहुंचाया गया और बच्चों को परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं। भोजन के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है।

डॉक्टर बोले- बच्चे खतरे से बाहर

अरविंद अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती सभी बच्चों की हालत स्थिर है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक बच्ची को घटना से पहले करीब तीन दिन से बुखार भी था। फिलहाल बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बच्चों के बीमार होने की खबर से अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बच्चों के उपचार को लेकर परिजनों की भीड़ जुट गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

जून में भी सामने आया था ऐसा मामला

इंदौर में स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर जून 2026 में भी मामला सामने आया था। शिशुकुंज स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन ने स्कूल की रसोई सील कर जांच की थी। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने की बात भी सामने आई थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments