Sunday, May 31, 2026

TOP NEWS

ट्विशा केस: सीबीआई पूछताछ...

भोपाल/नई दिल्ली: चर्चित ट्विशा केस में जांच की आंच अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए...

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : कोर्ट में 27 तोतों की पेशी का अनोखा मामला, आरोपियों...

KHANDWA : कोर्ट में 27 तोतों की पेशी का अनोखा मामला, आरोपियों ने कान पकड़कर मांगी माफी

बहेलियों की कैद में मिले 27 तोते, कोर्ट में हुई पेशी, आरोपियों ने जाल बिछाकर पकड़े थे तोते, कोर्ट के कहने पर आरोपियों ने कान पकड़कर मांगी माफी, जानें क्या है मामला…

बहेलियों की कैद में मिले तोते अब फिर खुले आसमान को नापेंगे। पिंजरों में कैद तोतों की सोमवार को खंडवा कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने परिंदों को खुले आसमान में छोड़ने का आदेश देते हुए सौदागरों को जेल भेज दिया। वन अधिकारियों ने रविवार को भीमा मोंगिया और सोनू कहार के कब्जे से 27 तोते जब्त किए थे। आरोपियों ने जाल बिछाकर परिंदों को पकड़ा। रविवार हाट में वे उन्हें बेचने पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश पर सभी परिंदों को वेटनरी डॉक्टर से मेडिकल कराने के बाद रिहा कर दिया गया।

आरोपियों ने कान पकड़ माफी मांगी

कोर्ट में दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा परिंदों को पकडऩे से तौबा किया। बता दें, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में परिंदों को पकडऩा, खरीदना, बेचना व कैद करना अपराध है। इसमें एक लाख जुर्माना या दो साल कैद के प्रावधान हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments