महाराष्ट्र गुड़ प्लांट हादसा: खौलती कढ़ाई में गिरने से यूपी के दानिश की दर्दनाक मौत, देखे वीडियो CCTV में कैद मंजर

0
156

महाराष्ट्र स्थित एक गुड़ प्लांट में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। प्लांट में काम करने के दौरान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 25 वर्षीय दानिश अचानक खौलते हुए गुड़ की विशाल कढ़ाई में गिर गया।


हादसा इतना भयानक था कि युवक करीब एक मिनट तक खौलते गुड़ के अंदर ही तड़पता रहा। वहां मौजूद लोगों और सहयोगियों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकाला गया और तुरंत गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसे दानish ने दम तोड़ दिया। यह पूरी खौफनाक घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here