Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

कोटा के कोचिंग संस्थान...

कोटा के जवाहर नगर स्थित एलन कोचिंग संस्थान (Allen Coaching Institute) के क्लासरूम में दो छात्रों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। सिर पर वार होने से एक छात्र घायल हो गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। डीएसपी मनीष शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।
Homeमध्य प्रदेशमांडू में नवरात्रि महोत्सव की धूम, 15 वार्डों में गरबे की गूंज

मांडू में नवरात्रि महोत्सव की धूम, 15 वार्डों में गरबे की गूंज

मांडू में नवरात्रि महोत्सव की धूम, 15 वार्डों में गरबे की गूंज

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू। विश्व पर्यटन नगरी मांडू में नवरात्रि पर्व इस बार पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। नगर के सभी 15 वार्डों में गरबा पंडाल सजे हुए हैं। शाम ढलते ही मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और देर रात तक गरबा-डांडिया की धूम मची रहती है।

वार्ड 1 – नाका : मंडपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य गरबा आयोजन हो रहा है। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं, युवतियां और बच्चे माता की आराधना में गरबा कर रहे हैं।

वार्ड 4 – कहार मोहल्ला : कहार मोहल्ला और रामपुरा स्थित रामदेवजी मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्ति का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना और शाम को गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

वार्ड 10 – मां दुर्गेश्वरी धाम : मां दुर्गेश्वरी धाम में मां दुर्गा का भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। यहां नौ दिवस तक विशेष पूजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

वार्ड 8 – बड़ा पंडाल : वार्ड क्रमांक 8 में बड़े पंडाल के साथ मां दुर्गा के नौ दिवसीय त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सजावट, भव्य प्रतिमा और गरबा आयोजन देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान पूरे मांडू में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास छाया हुआ है। पंडालों में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments