Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।

MP OBC Reservation: मध्य...

MP High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी 27% आरक्षण कानून को किया निरस्त। प्रदेश में अब केवल 14% ही मिलेगा ओबीसी कोटा, जानें पूरी खबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगेप्रदेश...
Homeउत्तर प्रदेशमिल्कीपुर बाजार में दो दुकानों में चोरी, लाखों के आभूषण ले गए...

मिल्कीपुर बाजार में दो दुकानों में चोरी, लाखों के आभूषण ले गए चोर

मयंक तिवारी

इनायतनगर, अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगातार हो रही बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बना लिया। चोर गौरव मिष्ठान भंडार और कमल ज्वैलर्स के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मिल्कीपुर-अमानीगंज संपर्क मार्ग स्थित गौरव मिष्ठान भंडार के संचालक गौरव कौशल मंगलवार सुबह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का काउंटर लॉक टूटा हुआ था और काउंटर भी हटाया गया था। जांच करने पर काउंटर में रखी करीब 500 रुपये की नगदी गायब मिली। इसी दौरान उनकी नजर बगल स्थित कमल ज्वैलर्स की दुकान पर पड़ी, जिसका ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक विपिन कौशल को सूचना दी।

विपिन कौशल दुकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 75 हजार रुपये की नगदी तथा लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

दोनों दुकानदारों ने तत्काल घटना की सूचना डायल-112 पर दी। पीआरबी-949 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी इनायतनगर पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह और उत्कर्ष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुकानों के साथ आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।

चोरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में जुटी है। बताया गया कि गौरव कौशल का घर दुकान से करीब 600 मीटर तथा विपिन कौशल का घर करीब 500 मीटर दूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments