Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशMP में अफसरों के तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक नहीं होंगे...

MP में अफसरों के तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक नहीं होंगे कलेक्टर-SDM और तहसीलदार के ट्रांसफर

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल पर अब रोक लग गई है। चुनाव आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 7 फरवरी 2026 तक कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के तबादले नहीं किए जाएंगे। दरअसल, राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी है। इसी को देखते हुए आयोग ने तबादलों पर रोक लगाई है ताकि पुनरीक्षण कार्य पर असर न पड़े।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने साफ किया कि SIR प्रक्रिया पूरी होने तक इन अफसरों का ट्रांसफर नहीं होगा।

हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एसपी, आईजी, डीएसपी, सीएसपी और टीआई स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले पर रोक लागू नहीं होगी — यानी जरूरत पड़ने पर इन पदों पर बदलाव संभव हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments