Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

धार में माँ दुर्गा...

राकेश शितोलेधार में माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा 20 को, देश-विदेश के...

दिल्ली विरोध प्रदर्शन: CJP...

दिल्ली में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद मंदिर मार्ग थाने पहुंची लीगल टीम, SEM कोर्ट में होगी पेशी। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को 12 घंटे की हिरासत के बाद तड़के सुबह रिहा कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

टेक जगत में धमाका:...

टेक जगत में धमाका: एप्पल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone...

इंदौर में दिग्विजय सिंह...

इंदौर की रेसिडेंसी कोठी पर कम्युनिस्ट नेता राजेश शर्मा के गले में 'ॐ नमः शिवाय' लिखा दुपट्टा देखकर भड़के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह। पूछा- कामरेड का इससे क्या लेना-देना? पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी NTV TIME पर।
Homeमध्य प्रदेशटोल टैक्स फर्जीवाड़े में घिरे पूर्व विधायक, CBI ने तड़के मारा छापा;...

टोल टैक्स फर्जीवाड़े में घिरे पूर्व विधायक, CBI ने तड़के मारा छापा; खंगाले जा रहे वित्तीय दस्तावेज

तेंदूखेड़ा/नरसिंहपुर: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल फर्जीवाड़ा मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा हाईवे पर हुए करोड़ों रुपये के टोल घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीमों ने पूर्व विधायक के तेंदूखेड़ा और देवरी स्थित कार्यालयों व निवास पर एक साथ छापेमारी की।

घंटों चली जांच, खंगाले गए दस्तावेज
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम तड़के ही सुरक्षा बलों के साथ पूर्व विधायक के ठिकानों पर पहुंच गई थी। कार्रवाई के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने टोल टैक्स वसूली, बैंक ट्रांजैक्शन, वित्तीय रिकॉर्ड और ठेकेदारी से जुड़े डिजिटल डेटा व फाइलों को बारीक से खंगाला है। टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी जब्त किए हैं।

क्या है पूरा मामला?
यह पूरी कार्रवाई नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर हुई अवैध वसूली और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है। आरोप है कि एनएचएआई के नियमों को ताक पर रखकर बिना उचित रिकॉर्ड के टोल वसूला गया और सरकारी राजस्व को भारी चूना लगाया गया। इस घोटाले के तार पूर्व विधायक संजय शर्मा की कंपनियों और सहयोगियों से जुड़े होने के इनपुट्स मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया है।

इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी के बाद से ही क्षेत्र के राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सीबीआई की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जब्त दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments