Home उत्तर प्रदेश प्याज सड़ने की खबरें अफवाह’, CWC को मिली भंडारण की जिम्मेदारी; दाम...

प्याज सड़ने की खबरें अफवाह’, CWC को मिली भंडारण की जिम्मेदारी; दाम फिक्स

0

प्याज सड़ने की खबरें अफवाह’, CWC को मिली भंडारण की जिम्मेदारी; दाम फिक्स

नई दिल्ली। प्याज की कीमतों की तपिश पहले भी दिल्ली की सत्ता को हिला चुकी है। लिहाजा, इस बार कीमतें चढ़ते ही समुचित उपलब्धता के लिए भंडारण के इंतजाम चाकचौबंद किए गए हैं।

उपभोक्ता मामले की सचिव निधि खरे ने बताया कि इस वर्ष पहली बार केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) को बेहतर शेल्फ लाइफ सुनिश्चित करने के लिए भंडारण का जिम्मा दिया गया है।

लिहाजा, केंद्र का प्याज का बफर स्टाक ‘अच्छी’ गुणवत्ता का है। खरे ने उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि सरकार द्वारा बनाए गए 1.21 लाख टन प्याज बफर का 30 प्रतिशत सड़ गया है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इनकी गुणवत्ता अच्छी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version