मयंक तिवारी
चीनी का पैकेट 300/- प्रिंट हैं 5 Kg का लेकिन इस पर वसूली 319/- की है घटना अयोध्या नियावां स्थित रिलायंस स्मार्ट की है
यह घटना 28/08/2026 को लगभग साढ़े छे बजे रिलायंस स्टोर में शॉपिंग के लिए गया था और मैने अपने बास्केट में 5 Kg रिफाइंड चीनी का एक पैकेट जिस पर 300/- MRP लिखी थी लेकर बिल काउंटर पर गया काउंटर पर बैठे एम्पलाई ने कहा कि 319/- का मिलेगा मैने कहा कि MRP 300 लिखा है तो मैं 300/- से ज्यादा नहीं दूंगा उसने रिलायंस स्मार्ट के मैनेजर को बुलाया और मैनेजर ने कहा कि 319/- ही पे करना पड़ेगा फिर मैने कहा कि ठीक है मैं पे कर दूंगा पर कंज्यूमर फोरम और रिलायंस में शिकायत डालूँगा कि रिलायंस में 300/- का MRP का सामान मुझे 319/- में दिया गया इतना सुनना था कि मैनेजर ने तुरंत काउंटर क्लर्क को मना किया कि ये चीनी का बिल बही काटना है और मुझसे कहा कि अब ये चीनी साले के लिए नहीं है।पुराने दाम पर सामान खरीदकर बढ़े हुए दाम पर बेचना क्या जमाखोरी नहीं है अभी तक ये पेट्रोल डीजल के केस मैं होता था पर अब तो ये दैनिक उपयोग में भी होने लगा ।अगर में 319/- का पेमेंट बिना विरोध के कर देता तो ये चीनी हमारी झोली मैं होती।इन सभी जमाखोरों के विरोध में आवाज़ उठाना सही है या गलत
