मध्य प्रदेश परासिया
संवाददाता शेख फरीद
जंगली हाथी का हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल
परासिया :- तामिया के बीजाढाना ग्राम में जंगली हाथी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान चतुर्सी पिता दसनलाल शीलू (60 वर्ष), निवासी बीजाढाना के रूप में हुई है।
हमले में घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तामिया के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जंगली हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगली हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील।


