Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

Indore Safai Kamgar Strike:...

Indore Safai Kamgar Strike: इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लगा कचरे का अंबार। जानिए क्यों उठ रहे हैं अवार्ड लेने वाले प्रशासनिक हाथों पर तीखे सवाल और क्या है जमीनी हकीकत।

पीथमपुर में सफाई कर्मचारियों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में नगर...

RBI MPC Meeting:अब महंगे...

RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। जानिए कैसे इस फैसले से आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाएगी और GDP अनुमान पर इसका क्या असर होगा।

‘नंबर 1’ शहर में...

इंदौर में सफाई मित्रों की 5 दिवसीय हड़ताल से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन थप। नियमितीकरण और ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने निगम गेट पर चूड़ियां फेंक जताया विरोध।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी...

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब का पानी हुआ लाल दूषित पानी से मवेशी बीमार

मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के बगदून तालाब में कथित तौर पर एक निजी कंपनी द्वारा छोड़े गए केमिकल युक्त लाल पानी के कारण पूरा तालाब लाल हो गया है। इस जहरीले पानी को पीने से मवेशियों के बीमार होने की खबर है, वहीं तालाब में मछलियों के मरने की भी बात सामने आ रही है।” औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में नियमों को ताक पर रखकर फैलाए जा रहे प्रदूषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के बगदून तालाब में केमिकल युक्त लाल रंग का पानी मिलने से पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर संचालित ‘पारस वेलवेज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा लोहे के खम्भों को रंगने (कोटिंग) का कार्य किया जाता है। आरोप है कि इस कार्य में इस्तेमाल होने वाला केमिकल युक्त लाल पानी खुले में बहाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास निगम द्वारा सड़क किनारे नालियों का निर्माण कराया गया है। कंपनियों के कचरे और केमिकल्स का सही प्रबंधन न होने के कारण, इसी नाली के माध्यम से यह जहरीला और रंगीन केमिकल सीधे बगदून तालाब तक पहुँच गया, जिससे तालाब का पानी पूरी तरह लाल और जहरीला हो चुका है। तालाब के इस दूषित पानी को पीने से आसपास के इलाकों के मवेशियों के बीमार होने की सूचना है। इसके अलावा, पानी में ऑक्सीजन की कमी और जहर फैलने के चलते मछलियों के मरने की बात भी कही जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश है। तालाब में मछली पालन करने वाले मोहनलाल गौड़ ने बताया कि यह पिछले करीब 4 सालों से कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिससे मछलिया मर रही और लाखों का नुकसान होता हुआ, स्थानीय लोगों और मछुवारों की मांग है कि स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तालाब को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है। नगरपालिका के स्वास्थ निरीक्षक बी एस महते ने बताया कि तालाब के पानी के लाल होने की शिकायत मिलने के बाद टिम ने दौरा किया है साथ ही जिस कंपनी से पानी बह कर आया है उसको नोट्स दिया गया है।बाइट: बाइट: मोहन लाल गौड़ (मत्स्य व्यापारी)

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments