Friday, August 21, 2026

TOP NEWS

Google का भारतीय छात्रों...

Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB...

GST Registration New Rules:...

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने...

MP News: ‘मुझे और...

शिवपुरी (मध्य प्रदेश):अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने...

पीथमपुर बगदून तालाब में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

1200 एकड़ में फैला ‘स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ बना निवेशकों की पसंदस्थान

धार जिले के पीथमपुर में 1,200 एकड़ में फैला स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क (SIP) राज्य के सबसे आधुनिक और सफल औद्योगिक हब के रूप में उभरकर सामने आया है। पार्क के सभी 123 भूखंडों (प्लॉट्स) का सफल आवंटन हो चुका है, जिससे प्रदेश को ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस परियोजना के पूर्ण संचालन से लगभग 17,000 युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है।

हाल ही में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में जर्मन तकनीक पर आधारित दो प्रमुख यूनिट्स का उद्घाटन किया गया।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक ऊर्जा तकनीक पर केंद्रित नई यूनिट्स प्रताप ग्रुप द्वारा स्थापित इन नए प्लांट्स के उद्घाटन के दौरान चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ये यूनिट्स डिजिटल फाइबर और लिथियम-आयन बैटरी का निर्माण करेंगी। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम बैटरी प्लांट है।

AI ढाँचे को मजबूती: देवेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति (Uninterrupted Power Supply) बेहद जरूरी है।

ऊर्जा भंडारण (Energy Storage): यह प्लांट सोलर और विंड जैसी नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को स्टोर करके जरूरत के समय इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बैकबोन सपोर्ट मिलेगा।रोजगार के अवसर: वर्तमान में इन दोनों यूनिट्स से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3,000 से 4,000 लोगों को रोजगार मिला है। भविष्य में इस प्रोजेक्ट के विस्तार के साथ 15,000 से 20,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

धार जिले की बदलती तस्वीर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित यह उद्योग राज्य की समृद्धि और युवाओं के भविष्य के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। धार, जो अतीत में एक ट्राइबल-बहुल और पिछड़ा जिला माना जाता था, आज राज्य में सबसे तेजी से बढ़ता औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बन चुका है।”इस अवसर पर विधायक नीना विक्रम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क (SIP) की प्रमुख विशेषताएं आधुनिक अधोसंरचन चौड़ी कंक्रीट सड़कें, 24×7 बिजली एवं जल आपूर्ति, STP और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) से सीधा जुड़ाव, इंदौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और पीथमपुर इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) से निकटता एशिया के सबसे लंबे ऑटो टेस्टिंग ट्रैक के समीप होने से ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिप्ला, मैकलॉइड्स, एलेम्बिक, हेलियन, रालसन टायर्स, ऑटोमोटिव एक्सेल, जामना ऑटो और टेनेको क्लीन एयर जैसी प्रमुख फार्मा, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग कंपनियां।कौशल विकास केंद्र: MPIDC, CII और VE कमर्शियल व्हीकल्स के संयुक्त प्रयास से परिसर में युवाओं के लिए ‘स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ का संचालन। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और पारदर्शी ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया के बल पर पीथमपुर का यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क न केवल माल परिवहन की लागत को कम कर रहा है, बल्कि मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की कतार में मजबूती से स्थापित कर रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments