Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeउत्तर प्रदेशबीकापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक...

बीकापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

अयोध्या: बीकापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, 22 वर्षीय अखंड पांडेय ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, स्विफ्ट डिजायर कार जब्त

अयोध्या जनपद अंतर्गत बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर में घायल हुए 22 वर्षीय युवक अखंड पांडेय की शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे 18 वर्षीय अभय यादव की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका सघन इलाज जारी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब सोनबरसा गांव निवासी अखंड पांडेय बाइक चला रहे थे और सराय सूरा लुत्फाबाद बछौली निवासी अभय यादव उनके साथ पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही वे शाहगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान शनिवार को अखंड पांडेय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अखंड पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे, जिनकी आकस्मिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में संलिप्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP36 K5605) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस दुर्घटना के कारणों व चालक के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments