Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

अमित शाह भोपाल दौरा:...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल के गोपालक सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना। मध्य प्रदेश को दिया 50 लाख लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य। पढ़ें पूरी खबर।

पीथमपुर की 16 वर्षीय...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर पुलिस ने 16 साल...

पीथमपुर थाना सेक्टर 1...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ थाना सेक्टर 1 पुलिस को...

इंदौर: सूदखोरी और प्रताड़ना...

इंदौर नगर निगम के कर्मचारी धर्मेंद्र धारू ने कर्ज और सूदखोरी से तंग आकर जहर खाया। गंभीर हालत में MY अस्पताल में भर्ती। जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर 4 लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 : लेडगांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 : लेडगांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

सरदारपुर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 : लेडगांव में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026” के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत लेडगांव में एक विशेष जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अमझेरा थाना प्रभारी श्री राजू मकवाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थाना प्रभारी श्री मकवाना ने ग्राम पंचायत भवन में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों, वरिष्ठ नागरिकों, किसानों एवं युवाओं से सीधा संवाद किया।

अपने संबोधन में श्री मकवाना ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। ग्रामीणजन बिना किसी डर के अपनी समस्याएं, गांव में होने वाली अवैध गतिविधियों, नशा, चोरी, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतें सीधे पुलिस को बताएं। पुलिस हर कदम पर ग्रामीणों की सहायता के लिए तत्पर है।

उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और ग्राम स्तर पर शांति समिति को सक्रिय करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

श्री मकवाना ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना की और पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांव को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments