Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशSHEHDOL : मायके से लौटने में पत्नी को हुई देरी तो फंदे...

SHEHDOL : मायके से लौटने में पत्नी को हुई देरी तो फंदे पर लटका पति, फोन पर हुआ था विवाद

SHEHDOL NEWS : शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से लौटने में देरी होने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 48 वर्षीय विजय बहेलिया ने रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद की आशंका है।

पत्नी को मायके से घर पहुंचने में देरी हो गई, जिससे नाराज पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की है

पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय विजय बहेलिया की पत्नी मायके गई थी, वह अपने बच्चों के साथ घर में था। शाम तक पत्नी को घर पहुंचना था, लेकिन वह किन्हीं कराणों से नहीं आई। शाम को विजय फोन से पत्नी बातचीत कर घर नहीं पहुंचने का कारण पूछा तो पत्नी सुबह आने की बात कही।

पत्नी से नाराज होकर लगाई फांसी

इसी बात से नाराज होकर वह देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला, बच्चों ने खिडक़ी से देखा तो फांसी के फंदे शव लटक रहा था।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पति-पत्नी का फोन पर शायद कुछ विवाद हुआ होगा,पत्नी मायके में थी। युवक ने फांसी लगाया है। मामले की जांच चल रही है

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version