Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशSHIVPURI : रिश्वतखोर को ऐसे पकड़ती है छापामार टीम!

SHIVPURI : रिश्वतखोर को ऐसे पकड़ती है छापामार टीम!

लोकेश शर्मा

स्वास्थ्य विभाग का ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सामने आई। देखें किस तरह रिश्वतखोर के हाथ हो जाते हैं लाल। EOW ग्वालियर ने की है कार्रवाई..।

छापामार टीमों की लगातार कार्रवाई के बावजूद मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में सूबे के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। ये कार्रवाई ग्वालियर EOW टीम के द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक सीएचओ रिंका लोधी से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कनेरिया ने पीबीआई और जन आरोग्य के कार्य सहित अन्य कार्य का भुगतान करने के नाम पर 10 प्रतिशत राशि 24500 की रिश्वत की मांग की गई थी। सीएचओ रिंका लोधी ने इसकी शिकायत ग्वालियर ईओडब्ल्यू में दर्ज कराई थी।

ऐसे की जाती है रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई

इसके बाद जब आज मंगलवार को सीएचओ रिंका लोधी पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में स्थित बीपीएम के दफ्तर में रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कनेरिया के पास पहुंची। तभी उनके हाथ में रिश्वत की रकम देते वक्त छापामार टीम ने रंगे हाथों ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कनेरिया को पकड़ लिया। टीम द्वारा जब ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कनेरिया के हाथ धुलाए तो उनके हाथ रंगे हुए पाए गए। ये पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड किया गया। सामने आए वीडियो में आप छापामार टीम की रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया देख सकते हैं। फिलहाल, टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version