Friday, February 20, 2026

TOP NEWS

शाहपुरा पशु चिकित्सालय में...

पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी...

अवैध गिट्टी परिवहन पर...

डिंडोरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए...

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी,...

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...
Homeमध्य प्रदेशSINGRAULI : एमपी में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन...

SINGRAULI : एमपी में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन दो हिस्सों में बटी, यात्रियों में मचा हड़कंप

( शोभनाथ रजक )

एमपी में बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां पटरी पर दौड़ती इंटरसिटी ट्रेन दो टुकड़ों में बट गई। आखिरी 4 डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंटरसिटी ट्रेन दो टुकड़ों में बट गई। बताया जा रहा है कि आखिरी के चार डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। बताया जा रहा है कि धीमी गति से चलने के कारण बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। बता दें कि ये पूरी घटना ब्यौहारी स्टेशन से पहले घटी है

रविवार की सुबह सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सिंगरौली से जबलपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। गाड़ी के आखिरी के चार डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

इस तरह दो हिस्सों में बटी इंटरसिटी

घटना के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकने के बाद लोग गाड़ी से नीचे उतरे। हालांकि, इस घटना किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल, रेलवे की एक टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments