Tuesday, April 14, 2026

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशUJJAIN : उज्‍जैन में नायब तहसीलदार की रीडर 5000 रुपये की घूस...

UJJAIN : उज्‍जैन में नायब तहसीलदार की रीडर 5000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

हाकम चौहान पुत्र भेरूलाल निवासी मादुपुरा खेड़ा खजूरिया ने तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था। इसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार की रीडर दीपा चेलानी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार की रीडर को 5000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी ने पट्टे की जमीन में नाम की त्रुटि सुधारने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के बाद लाेकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि हाकम चौहान पुत्र भेरूलाल निवासी मादुपुरा खेड़ा खजूरिया ने तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था।

इसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार की रीडर दीपा चेलानी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। बुधवार को दीपा को प्रथम किश्त में 5000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

केस दर्ज जांच की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक हिना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक मोहम्मद इसरार, संदीप कदम, नीता बेस, ऋतु मालवीय, अंजलि पुरानीया की भूमिका रही।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments