Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

MP Shahdol News: ‘होटल...

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से प्रशासनिक महकमे को शर्मसार करने वाला...

कॉकरोच फिर आ रहे...

मयंक तिवारीकॉकरोच फिर आ रहे हैं दिल्ली, CJP 5 सितंबर को निकालेगी...

चीनी क्यों हुई कड़वी,...

मयंक तिवारीनई दिल्ली*। चीनी के भाव में उछाल की सबसे बड़ी वजह...

ट्रेन में लोअर बर्थ...

नई दिल्ली*। ट्रेन में अक्सर यात्रा के दौरान हम देखते हैं कि लोअर...
Homeउत्तर प्रदेशगहनागदेव मंदिर पर कल लगेगा वार्षिक बड़ा मेला,सुरक्षा में तैनात रहेंगे 150...

गहनागदेव मंदिर पर कल लगेगा वार्षिक बड़ा मेला,सुरक्षा में तैनात रहेंगे 150 पुलिसकर्मी व पीएसी जवान।

मयंक तिवारी

गहनागदेव मंदिर पर कल लगेगा वार्षिक बड़ा मेला,सुरक्षा में तैनात रहेंगे 150 पुलिसकर्मी व पीएसी जवान।

*अमानीगंज अयोध्या।* खण्डासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव स्थित प्रसिद्ध गहनागदेव मंदिर पर सोमवार को वार्षिक बड़ा मेला आयोजित होगा। मेले में अयोध्या समेत अमेठी, सुल्तानपुर और बाराबंकी सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।
मंदिर के पुजारी राम बिहारी तिवारी ने बताया कि वार्षिक मेले को लेकर रविवार से ही दुकानें सजने लगी हैं। मंदिर परिसर और आसपास लोहे व लकड़ी से संबंधित दुकानों के अलावा प्रसाद, घरेलू सामान और अन्य जरूरत की वस्तुओं की दुकानें भी लगाई गई हैं।
गहनाग प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने बताया कि मेले को लेकर गांव और मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक खण्डासा सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के करीब 150 जवानों की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आठ बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर के जरिए मेले के भीतर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मंदिर परिसर में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, जिससे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आसानी से गहनाग बाबा के दर्शन कर सकें।
सांप काटने पर स्वस्थ होने की है मान्यता।
गहनागदेव मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी धार्मिक आस्था है। स्थानीय लोगों के अनुसार मान्यता है कि सांप के काटने पर व्यक्ति को गहनाग बाबा के स्थान पर पहुंचाने से वह स्वस्थ हो जाता है। इसी धार्मिक आस्था के चलते वर्षभर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वार्षिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments