रामनगर में विकास कार्यों का जायजा: मंत्री बत्रा ने कचहरी रोड पर नाला निर्माण का किया स्थलीय निरीक्षण
अर्जुन धारीवाल
रूडकी। शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार गंभीर है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को रामनगर स्थित कचहरी रोड पर निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण किया।
मंत्री बत्रा ने मौके पर मौजूद अभियंताओं से निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और ड्रेनेज की गुणवत्ता परखी।
अधिकारियों को दो टूक –
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए –
“काम मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।”
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद पंकज सतीजा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि नाला बनने के बाद क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या खत्म होगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। जनसुविधाओं से जुड़े कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं।
