Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

रामनगर में विकास कार्यों...

रामनगर में विकास कार्यों का जायजा: मंत्री बत्रा ने कचहरी रोड पर नाला...
Homeउत्तराखंडपिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

अर्जुन धारीवाल
पिरान कलियर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पिरान कलियर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता विधायक एवं जिला अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद ने की। इस दौरान प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद के साथ मिलकर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

संगठन के कार्यों की समीक्षा और बेहतर तालमेल के लिए प्रत्येक माह के पहले शनिवार को मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कृष्णापुरी को मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिला महामंत्री संगठन एडवोकेट कुंवर साहिल राणा, जिला महासचिव राजेश पुरी, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सादिक मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष सैनी, जोधराज प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष मुनाजिर, ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान, सफीक चाचा, सलीम पीर जी, पप्पू पीरजी, कुर्बान मलिक, तनवीर इंजीनियर, इनाम, आसमींन अंसारी, समरजहां, अनुराग पाल, जगपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments