Home उत्तराखंड पिरान कलियर में कूड़े के ढेर से जनजीवन बेहाल, तहसील दिवस में...

पिरान कलियर में कूड़े के ढेर से जनजीवन बेहाल, तहसील दिवस में गूंजा सफाई का मुद्दा

0

पिरान कलियर में कूड़े के ढेर से जनजीवन बेहाल, तहसील दिवस में गूंजा सफाई का मुद्दा

अर्जुन धारीवाल
पिरान कलियर / रुड़की। नगर पंचायत पिरान कलियर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। राजकीय इंटर कॉलेज पिरान कलियर और नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में जगह-जगह कूड़े के विशाल ढेर लगे हुए हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध और गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

मामला तहसील दिवस में उठा। वार्ड-4 निवासी शहजाद अली ने तहसीलदार रुड़की को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास और मुख्य रास्तों पर कूड़ा जमा होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि कूड़े के ढेर से लगातार बदबू आ रही है और बरसात के बाद गंदगी और बढ़ गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी (EO) को मामले की जांच कर नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में रोजाना सफाई कराई जाए और कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटवाया जाए, ताकि बीमारी और दुर्गंध से निजात मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version