Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
HomeUncategorizedआम आदमी पार्टी ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

आम आदमी पार्टी ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण*

डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP) की जिला इकाई ने किसानों की समस्याओं को लेकर शहपुरा स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उनकी जमीनी समस्याओं को सुना और खरीदी की धीमी रफ्तार पर चिंता व्यक्त की।

स्लॉट बुकिंग बनी किसानों की बड़ी मुसीबत निरीक्षण के दौरान किसानों ने सबसे बड़ी समस्या स्लॉट बुकिंग को लेकर बताई। किसानों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों और स्लॉट उपलब्ध न होने के कारण वे अपनी उपज समय पर केंद्र तक नहीं ला पा रहे हैं। कई किसान दिनों से पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी फसल कटने के बाद भी खेतों या घरों में असुरक्षित रखी है।
खरीदी के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहपुरा उपार्जन केंद्र में अब तक कुल 804 किसानों का पंजीयन हुआ है। हालांकि, बीते 15 दिनों में केवल 4500 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी हो सकी है। पंजीयन की संख्या और खरीदी की रफ्तार के बीच का यह बड़ा अंतर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि यही गति रही, तो मानसून आने से पहले सभी पंजीकृत किसानों का गेहूं तुला पाना असंभव नजर आ रहा है।

*AAP नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी-*

निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर फसल उगाता है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर उसे अपनी ही उपज बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल किया जाए और खरीदी केंद्रों पर तौल की गति बढ़ाई जाए।

इस अवसर पर लीगल विंग के जिलाध्यक्ष लवकुश झारिया और सोशल मीडिया प्रमुख शारदा नामदेव ने भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी किसानों के हित में उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
आम आदमी पार्टी की इस सक्रियता के बाद अब देखना यह है कि प्रशासन स्लॉट बुकिंग की समस्या को हल करने और खरीदी की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाता है।

दिनांक:-29/04/2026

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version