Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

यूपी की सियासत में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर।

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव दच्छन-मरवाह के जंगल में मिले हैं। हमलावर जवानों की राइफलें भी लूट ले गए, सर्च ऑपरेशन जारी है।

चतुर्भुज राम मंदिर में...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर ऑनलाइन गेम की लत ने ली मासूम की जान, फ्री फायर...

इंदौर ऑनलाइन गेम की लत ने ली मासूम की जान, फ्री फायर में पैसे हारने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बार फिर ऑनलाइन गेम के कारण नाबालिग द्वारा आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 13 वर्षीय बच्चे ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए बच्चे का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बच्चा ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलता था और उसमें कुछ रुपए हार गया था। हार जाने के बाद डर और मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स की लत बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रही है। बार-बार जागरूक करने के बावजूद ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments