Thursday, April 16, 2026

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर ‘नशे के खिलाफ दूरी है जरूरी’ अभियान में इंदौर पुलिस ने...

इंदौर ‘नशे के खिलाफ दूरी है जरूरी’ अभियान में इंदौर पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, द वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर में नशे से दूरी है जरूरी अभियान को लेकर पुलिस रोजाना कई तरह के कार्यक्रम कर रही है। इसी के तहत इंदौर में हजारों लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर नशे के विरुद्ध प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई गई थी जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया है। इस मानव श्रृंखला का उद्देश्य पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय नशे के विरुद्ध नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बनाई गई है। इस मानव श्रृंखला में निजी कोचिंग क्लास स्कूल और सामाजिक संस्थाओं द्वारा हिस्सा लिया गया जिसमें कुल 7100 लोगों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। हाथों में नशे के विरुद्ध शक्तियां लेकर जागरूक भी किया गया।

वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड लंदन के भरत शर्मा व उनकी टीम द्वारा नगरी पुलिस कमिश्नर को वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments