Wednesday, April 15, 2026

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर भाजपा नेता का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को...

इंदौर भाजपा नेता का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को देखकर दौड़ाई कार, पुलिस जवान कौ रौंदा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का बेटा किसी युवती के साथ कार में ड्रग्स सप्लाई करने जा रहा था। क्राइम ब्रांच लगातार उनका पीछा कर रही थी तभी उसने कार तेजी से दौड़ा दी। इस रेस में उन्होंने एक पुलिस जवान की बाइक पर कार चढ़ा दी। पुलिस कर्मी कार के नीचे दब गया। ऐसे में क्राइम ब्रांच ने मौके से नेता के बेटे समेत युवती को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला हाई कोर्ट के सामने धेनु मार्किट वाल एरिया का है। जहां भाजपा नेता का बेटा माज खान एक युवती के साथ ड्रग्स की डिलवरी देने जा रहा था। तभी क्राइम ब्रांच ने पीछा किया तो उसने कार तेज दौड़ा दी और जवान की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उसके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। वही एक युवती को भी पकड़ा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को जमकर वायरल हो रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments