Explore the website

Looking for something?

Sunday, March 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सोनम के प्रेमी राज की बहन ने रो-रोकर बताई भाई...

इंदौर : सोनम के प्रेमी राज की बहन ने रो-रोकर बताई भाई और सोनम के रिश्ते की सच्चाई

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की अहम भूमिका का खुलासा होने के बाद देशभर में सनसनी फैली हुई है। आरोप है कि सोनम के अपने पापा की कंपनी में काम करने वाले राज कुशवाह के साथ अफेयर था। इसलिए शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को शिलांग हनीमून पर ले जाकर हत्या करवा दी। वहीं दूसरी ओर राज कुशवाह की बहन सुहानी ने अपने भाई को लेकर मीडिया के सामने रो-रोकर बड़े खुलासे किए हैं।

सुहानी ने बताया कि सुबह सुबह कॉल आया कि तब पता चला कि भाई पर ये आरोप लगा है। मेरे भाई बेगुनाह है। हम सोनम से कभी नहीं मिले न मेरी मां कभी सोनम से मिली न सोनम कभी हमारे घर आई। सुहानी ने बताया कि मेरी और छोटी बहन की कभी-कभार ऑफिस से भाई के लिए कॉल आता था तो बात होती थी। भाई राज कुशवाह सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। हम सोनम से कभी नहीं मिले। जो इतना जज कर सके कि सोनम ऐसा अपराध कर सकती है कि नहीं।

सुहानी ने बताया कि उतरप्रदेश के कानपुर के रामनगर के रहने वाले हैं। काफी समय से इंदौर में रहते हैं। भाई राज कुशवाह ने राजा रघुवंशी की हत्या नहीं की है। विक्की और राज दोनों उसके भाई हैं। विक्की भाई का दोस्त है और वह उसके राख बांधती है। दो अन्य लोग जिनको हत्या का आरोपी बनाया गया है वह उन्हें नहीं जानती।

मेरा भाई निर्दोष है- सुहानी

सुहानी ने सिसक सिसक पर मीडिया के सामने गुहार लगाई कि उसके भाईयों को छोड़ दिया जाए। उसके भाईयों ने कुछ नहीं किया। उनको फंसाया गया है। वो किसी का इतना बुरा नहीं कर सकते। सुहानी ने यह भी बताया कि भाई राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार पर गए थे लेकिन शादी पर नहीं गए थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version