Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

यूपी की सियासत में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर।

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव दच्छन-मरवाह के जंगल में मिले हैं। हमलावर जवानों की राइफलें भी लूट ले गए, सर्च ऑपरेशन जारी है।

चतुर्भुज राम मंदिर में...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में जन्माष्टमी की धूम, श्रीकृष्ण की शिक्षस्थली संदीपनी आश्रम में उमड़े...

उज्जैन में जन्माष्टमी की धूम, श्रीकृष्ण की शिक्षस्थली संदीपनी आश्रम में उमड़े श्रद्धालु

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्माष्टमी की धूम सुबह से ही देखी जा रही है. श्री कृष्ण की शिक्षस्थली संदीपनी आश्रम में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्माष्टमी होने पर शनिवार की सुबह सुबह श्री कृष्ण भगवान के मंदिर में भक्ति का उत्साह नजर आया. यहां श्री कृष्ण भगवान से जुड़ी कई कथा प्रचलित होने के कारण बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए सभी मंदिरों में दर्शन करने पहुंचने लगे.

ये जगह शिक्षा स्थली मानी जाती है

मंगलनाथ रोड स्थित गुरु संदीपनी आश्रम भगवान कृष्ण, बलराम और सुदामा की शिक्षा स्थली मानी जाती है. मान्यता है यहां श्री कृष्ण भगवान ने गुरू संदीपनी से 64 दिन में 64 कलाएं सीखी थीं. वहीं महिदपुर के स्वर्णागिरी पर्वत पर श्री कृष्ण सुदामा के साथ लकड़ियां बिनने गए थे. नारायण धाम और गोपाल मंदिर से भी उनकी कथाएं जुड़ी है.

यहां भी होंगे कार्यक्रम

भैरवगड़ रोड स्थित मित्रवृंदा धाम में भी जन्माष्टमी का पर विशेष रूप से मनाया जाएगा. साथ ही इस्कॉन मंदिर और बड़ा गोपाल मंदिर में भी कई कार्यक्रम होंगे. खास बात यह है की जन्माष्टमी को देखते हुए शाम को सीएम डॉ मोहन यादव भी सांदीपनि आश्रम गोपाल मंदिर और नारायण में दर्शन के लिए जाएंगे.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments