Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : फर्जीवाड़ा: जॉइनिंग लेटर लेकर पहुंचे दो लोग, जांच में फर्जी...

कानपुर : फर्जीवाड़ा: जॉइनिंग लेटर लेकर पहुंचे दो लोग, जांच में फर्जी होने पर दी गई तहरीर

( संवाददाता विशाल सैनी )

कानपुर-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। जोन पांच में कार्मिक विभाग से जारी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे दो लोगों का पत्र जांच में फर्जी निकला है जोनल अधिकारी ने मामले की शिकायत गोविंद नगर थाने में की है अब फर्जी नियुक्ति पत्र कपड़े जाने के बाद गोविंद नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है आखिर ये नियुक्ति पत्र किसी ने भर्ती के नाम पर रुपए लेकर जारी किया है या फिर इसके पीछे फर्जी नियुक्तियों का कोई खेल है जांच के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी नगर निगम जोन पांच कार्यालय के अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल के मुताबिक कार्मिक विभाग का एक पत्र 18 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसमें से दस कर्मचारियों को जोन एक से पांच में तैनाती दी गई इसी पत्र के जरिए जूही परमपुरवा की हरिजन कालोनी निवासी सौरभ और चटाई मोहाल की अनीता भारती को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति की गई थी दोनों आउटसोर्सिंग कंपनी जेटीएन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का नियुक्ति पत्र लेकर आए थे इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने नियुक्ति पत्र जांच के लिए कार्मिक विभाग के पास भेज दिया। इस पर कार्मिक विभाग ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया इसके बाद उन्होंने नियुक्ति को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी से संपर्क किया तो डायरेक्टर राजन शुक्ला ने भी किसी भी पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाने से इन्कार किया फर्जीवाड़े का राजफाश होने पर उन्होंने मामले की शिकायत गोविंदनगर थाने में की है थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता की ओर से शिकायत मिली है जांच के बाद कार्यवाही की जाएंगी नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती में बड़े फर्जीवाड़ा किए जाने का संदेह है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version