Saturday, May 30, 2026

TOP NEWS

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...
Homeमध्य प्रदेशखरगोन में अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने के...

खरगोन में अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने के दौरान डूबा, हुई मौत

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

बड़वाह से तीन किमी दूर नावघाट खेड़ी स्थित मोरटक्का पुल के पास छोटी पारस खेड़ी निवासी सीताराम पवार कि नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय सीताराम रिश्तेदार के अंतिम संस्कार मे नर्मदा आया था। तभी स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव को बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार पडाली खुर्द पंचायत के ग्राम छोटी पारसखेड़ी निवासी सीताराम पिता हरेसिंह (45) बुधवार को बरझर निवासी बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम नावघाट खेड़ी आया था। जहां अंतिम संस्कार के बाद सभी मोरटक्का पुल के पास स्नान कर रहे थे। तभी अचानक सीताराम गहरे पानी मे चले गया।

चिल्लाने कि आवाज सुनकर लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया,लेकिन ज़ब तक वह डूब गए थे। गौतखोरो कि मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया। खबर लगते ही अस्पताल में रिश्तेदारों कि भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के चार बेटे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments