Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

लखीमपुर खीरी में चौधरी...

लखीमपुर खीरीआज 6 मई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के...
HomeUncategorizedडिंडोरी में 'आप' का हल्ला बोल: कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों ने...

डिंडोरी में ‘आप’ का हल्ला बोल: कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा कारोबार का बजट

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी (आप) ने डिंडोरी की सड़कों पर उतरकर ज़ोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

कारोबारियों की कमर टूटी प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे होटल संचालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का धंधा चौपट होने की कगार पर है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर भी पड़ रहा है।
आक्रामक नारेबाजी और बैनर: कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर “मंहगी गैस, मंहगा तेल – फेल हुआ सरकार का खेल” और “कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम करो” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा पहुँचा रही है।
‘चुल्हा जलाना हुआ दुश्वार’: प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जब कमर्शियल गैस महंगी होती है, तो बाहर का खाना और चाय-नाश्ता भी महंगा हो जाता है। “चुल्हा जलाना हुआ दुश्वार, सो रही है यह सरकार” के नारों से पूरा इलाका गूँज उठा।

सड़क पर उतरा जन-आक्रोश: यह विरोध प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि आम दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के दर्द की आवाज़ बनकर उभरा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खड़े होकर घंटों तक सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध किया।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा की बिना ज्ञापन, सीधा संघर्ष इस बार आम आदमी पार्टी ने कोई औपचारिक कागजी कार्यवाही या ज्ञापन देने के बजाय सीधे जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंधी-बहरी सरकार को जगाने के लिए अब ज्ञापन नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर हल्ला बोलना ज़रूरी है।
आंदोलन की चेतावनी: पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि यदि कमर्शियल गैस के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो डिंडोरी जिला इकाई पूरे जिले में उग्र आंदोलन छेड़ेगी।
“बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो यह अत्याचार” – इन्ही नारों के साथ ‘आप’ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आने वाले दिनों में महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की अपनी रणनीति और तेज़ करेंगे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव सोहन तेकाम, प्रदेश एसटी विंग उपाध्यक्ष झनक लाल तेकाम, जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, एजुकेशन विंग जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू, जिला संयुक्त सचिव काशीराम झारिया, संयुक्त सचिव अनीष साहू, हरीश सोनवानी, महिला विंग संगठन मंत्री कौशेल्या नेताम, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय झारिया, संगठन मंत्री देवी प्रसाद साहू, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, सोशल मीडिया प्रमुख शारदा नामदेव, हरीश दुबे, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप झारिया, प्रवक्ता आकाश साहू, नरेश भवेदी, नंदकिशोर साहू, कुसुम बाई, शसी मरावी, गोपाल सिंह प्रेम सिंह सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे है ।

दिनांक:-06/05/2026

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments