Friday, March 6, 2026

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशपन्ना : जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, शादी के दूसरे दिन लुट...

पन्ना : जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, शादी के दूसरे दिन लुट गया दूल्हा, पहले पति के साथ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने न केवल मानवता को शर्मसार किया बल्कि लड़के के अरमानों और सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। मामला सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम छिजौरा का है। जहां पंकज पाठक के पिता से 2 लाख रुपये लेकर उसकी शादी करवाई गई, लेकिन दुल्हन केवल दो दिन बाद जेवरात लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया है।

पन्ना पुलिस कप्तान साई कृष्ण एस थौटा ने बताया कि शादी 15 जून को महोबा (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दुल्हन की गतिविधियों से संदेह होने पर परिवार सतर्क हुआ, लेकिन अगले ही दिन दुल्हन घर से गायब हो गई, जांच में सामने आया कि दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और अपने पुराने पति के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

आरोपी दुल्हन और उसके पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले का सफलतापूर्वक इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments